फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी की आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
ताराजीवनपुर के धूसखास गांव में पानी की टंकी से सप्लाई के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। सकलडीहा विकासखंड के धूसखास गांव में जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण तो करा दिया गया है लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को टंकी के समीप एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जलनिगम ग्रामीण के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति आरंभ नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन


27 अगस्त 2021 में गांव में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ 2022 में टंकी का निर्माण पूरा हो गया। इसके अलावा पानी पहुंचाने के लिए गांव में पाइप लाइन भी बिछा दी गई और ट्यूबवेल चलाने के लिए सोलर पैनल भी लगा दिया गया। बावजूद इसके अभी तक कनेक्शन नहीं किए जाने से एक भी घर में नल से जल नहीं पहुंचा है।एक्सईएन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। अधिकारियों ने पानी सप्लाई चालू होने की रिपोर्ट लगाकर कोरम पूर्ति कर ली है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निगम के अधिकारी न केवल ग्रामीणों बल्कि मुख्यमंत्री को भी गुमराह कर रहे हैं। पूर्व प्रधान विजय मिश्रा ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की तो हरकत में आए विभागीय अधिकारी गांव में पहुंचे और बिना आपूर्ति आरंभ हुए ही पूर्व प्रधान से आपूर्ति आरंभ होने का लिखित जवाब देने का दबाव बनाने लगे। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करने वालों में सच्चिदानंद मिश्र, परमानंद मिश्रा, राजू यादव, इरशाद अहमद, वीरेंद्र, अरविंद कुमार, राजमती, आरती, शांति, मनोज मिश्रा, विनोद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन


कोट.....

पानी टंकी में तकनीकी गड़बड़ी, हाइड्रो टेस्टिंग आदि का कार्य अभी पूर्ण नहीं हो पाया है। इस कारण पेयजल आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है। दस दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रवि शर्मा, अवर अभियंता, जलनिगम ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें