फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्रामीणों ने बंदरगाह की चहारदीवारी का काम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मिल्कीपुर ग्राम पंचायत के ताहिरपुर में रविवार को बंदरगाह की चारदीवारी का काम शुरू होने पर ग्रामीण विरोध में उतर आए। इसके चलते काम रुक गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने दोबारा जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए और काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

बंदरगाह क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में दलित बस्ती के समीप चारदीवारी के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू की गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस और औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
बाद में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान महेंद्र राव की मौजूदगी में ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान कुछ ग्रामीण निर्माण कार्य को लेकर सहमत हो गए, जबकि कुछ किसान अपनी जमीन पर निर्माण नहीं किए जाने की मांग को लेकर विरोध पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने संबंधित किसानों की जमीन की फिर से पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों की सहमति से शेष क्षेत्र में चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत की गई है।
विज्ञापन

एक-दो लोगों की समस्या है, जिसे बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें