चहनिया। महुअरकला गांव में कई महीने से हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खराब हैंडपंप को अविलंब ठीक करने की मांग की।
ग्रामीणों को कहना है कि एक हैंडपंप को तो चंदा लगाकर किसी तरह चालू कराया गया। एक हैंडपंप चार साल से दयनीय दशा में है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी एक सप्ताह में खराब हैंडपंपों को ठीक नहीं किया गया तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान कुंजन यादव, जितेन तिवारी, परशुराम सिंह, गोपी गुप्ता, गुड्डू यादव, पवन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।