फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीने के पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। पट्टी गांव में पीने के पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में स्थित एकमात्र कुएं का पानी ग्रामीण कई साल से पीते आ रहे थे। कुछ साल पहले कुएं का पानी दूषित हो गया और कचरे से पट गया। इसके चलते अब पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धनंजय तिवारी ने कहा कि एकमात्र कुआं पट जाने से लोगों पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। यश तिवारी ने बताया कि कई बार चहनिया ब्लॉक पर बीडीओ और सेक्रेटरी को पानी की समस्या से अवगत कराया गया और एक हैंडपंप लगवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बावजूद पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन में संजय तिवारी, संतोष तिवारी, सरवन तिवारी, अशोक, हिमांशु, शुभम, बंगाली तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें