समस्या के समाधान के लिए अब ग्रामीणों को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब वे फोन कर अधिकारियों को समस्या से अवगत करा सकेंगे। डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर वॉर रूम (कंट्रोल रूम) बनाया गया है। ग्रामीण वार रूम के मोबाइल नंबर 9335834396 पर शिकायत दर्ज कराकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर वॉर रूम का गठन किया गया है। ब्लॉक कर्मियों के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। संवाद