फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया जिला अस्पताल में जल्द ही शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने शुक्रवार को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू जाएगी। इसके लिए अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति हो गई है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ रजिस्टर की जांच की और साधारण प्रसव की व्यवस्था को देखा। मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को समय से अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष पहुंचे। यहां इमरजेंसी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद टीकाकरण केंद्र, ओपीडी में तैनात हड्डी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक से आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण में प्रधानमंत्री औषधि केंद्र पंजीकरण केंद्र दवा वितरण केंद्र ओपीडी में बैठे विभिन्न विभागों के चिकित्सकों से उनके कमरे में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पैथोलॉजी केंद्र एक्स-रे केंद्र, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एनबीएसयू रूम, मेडिसिन स्टोर, कंगारू मदर केयर, गायनिकोलॉजिस्ट, प्रसूति रोग विशेषज्ञ, प्रसव कक्ष, जेएसवाई वार्ड, महिला और पुरुष वार्ड के साथ ही एनआरसी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अभिषेक विश्वकर्मा, डॉ. अल्का सिंह, डॉ. रोमा विश्वकर्मा, डॉ. आरआर यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें