इलिया। भारत चीन सीमा पर पिछले दिनों हुई झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत से पूरा देश मर्माहत है। लोग चीन के इस नापाक हरकत को भूूल नहीं पा रहे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र के सैदुपुर और बरहुंआ गांव में चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरानी चीनी सामान के बहिष्कार की भी शपथ ली गई।
खरौझा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा के नेतृत्व में बरहुआं गांव से लोगों ने जुलूस निकाला। चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस सैदुपुर कस्बा पहुंचा। यहां सहकारी समिति केंद्र पर पहुंच कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि चीन द्वारा किए गए इस कार्य से जहां पूरे देश में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हम अपने घर के सभी चीनी सामानों को जलाएंगे और आगे से चीनी सामानों की खरीदारी बंद कर देंगे और स्वदेशी अपनाएंगे। इस दौरान लोकपति सिंह, बब्बू पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, निखिल कुमार, उमाशंकर मौर्य, दिनेश मौर्या ,गोविंद केसरी ,गुड्डू मौर्या, छोटू , प्यारे साह, मोहम्मद जमालू,विजयी, मोहम्मद मोहम्मद जियाउद्दीन ,बेलाश मौर्य, गुड्डू मौर्य रहे।