फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। बनौली फीडर से संबद्ध दर्जनों गांव में अनियमित विद्युत आपूर्ति के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बंनौली फीडर से संबद्ध सदलपुरा,कोरी,तारापुर,जीवनपुर,संघति, रेवसा,जलालपुर सहित दर्जनों गांव में विभागीयअधिकारियों की लापरवाही के कारण अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है। गांव में सिर्फ चार से पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। कोरी गांव निवासी उमाशंकर प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली देने का आश्वासन मिला था लेकिन चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। संघति गांव निवासी मिथिलेश सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही कहें या मनमानी जिसके कारण विद्युत आपूर्ति करने में कंजूसी की जा रही है। चंदौली खुर्दनिवासी राजेश सिंह ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे चल रहीहै। संविदा कर्मचारियों की मनमानी के कारण अक्सर फाल्ट होने पर कई दिनों तक झेलना पड़ता है। कोरी गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि बिजली आपूर्ति मनमानी तरीके से की जा रही है। बिजली आपूर्ति कम होने से व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें