फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाल लगाए देश भक्ति के नारे

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव व व? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनरतले बुुधवार को पीडीडीयू नगर में दामोदरदास पोखरा से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर की छत पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। रैली को भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, मुगलसराय विधायक रमेेश जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
विज्ञापन

इस मौके पर महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के मकसद से तिरंगा बाइक रैली आयोजित की जा रही है। और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा भारत की आन बान शान हमारा तिरंगा है। जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बाइक यात्रा निकाली गई। मोर्चा के जिला मंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने आम लोगों को जोड़ा है। डीजे की धुन पर तिरंगा फहराते हुए बाइक पर सवार होकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए जीटी रोड, जीटीआर ब्रिज होते हुए अलीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचे। यहां यात्रा का समापन किया। यात्रा में राणा प्रताप सिंह, उदय प्रताप पप्पू, चेयरमैन संतोष खरवार, किरण शर्मा, अनिल गुप्ता, आलोक वरुण, कुंदन, भरत चौहान, सतीश चौहान, राजेश सेठ, सौरभ जयसवाल,सौरभ चंद्र, भानू तिवारी, अशोक सोनकर, हिमांशु सिंह, दीपक दुबे, देवेश पांडेय, कमलाकर दुबे, जयप्रकाश गुप्ता, राशिद कमाल, जितेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, आदर्श जयसवाल, रंजीत पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें