फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुंजी गांव में पानी भरे रास्ते से आने-जाने को विवश हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने महुंजी गांव के ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश के चलते मार्गों पर घुटने भर पानी लग गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रधान व जिले के उच्चाधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम ओर दलित बस्ती को जाने वाले मार्ग पर घुटने भर से ज्यादा पानी लगा हुआ है। लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। पानी व कीचड़ से भरे रास्ते पर लोग गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। वहीं घरों के लोग भी पानी निकासी न होने से परेशान हैं। गांव के रामधनी पासवान, सागर, पारसनाथ, नंदलाल, हरिओम गुप्ता, अक्षय कुमार, नियाज अंसारी आदि का कहना है कि जब तक जलनिकासी की समस्या का निदान व मार्ग का निर्माण नहीं होगा तब तक ग्रामीणों की परेशानी बनी रहेगी। साथ ही लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान बृजेश कुमार यादव ने कहा कि उच्चाधिकारियों का सहयोग मिला तो पानी निकासी की समस्या का समाधान कर मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें