फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क योग शिविर से ग्रामीण हो रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पंतजलि योग समिति पांडेयपुर की ओर से क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पचोखर में चल रहे चौदह दिवसीय निशुल्क योग शिविर और शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में लोगों को योग से निरोग रहने की सीख दी गई। इस दौरान समिति के तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार बिंद ने बताया कि शिविर के आयोजन से ग्रामवासियों में योग सीखने की चाहत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पतंजलि के द्वारा गांव में शिविर लगाकर नि:शुल्क योग कराया जाता रहा है और यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि शिविर में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को यहां से प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद पांच दिन के लिए हरिद्वार जाकर बाबा रामदेव के संरक्षण में नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें