क्षेत्र के अरंगी गांव में बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीणों ने
मार्ग निर्माण में अनियमितता एवं सड़क की पटरी का निर्माण न होने के विरोध
में ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए
प्रदर्शन किया।
इस दौरान ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार
द्वारा मार्ग पर न तो भट्ठी फेंकवाई जा रही और ना ही गिट्टी कुटाई के समय
पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
बता दें कि अरंगी गांव के
दक्षिण तरफ नदी के किनारे पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन सौ मीटर सड़क निर्माण
कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण के तहत मार्ग पर बड़ी गिट्टीयां पड़ चुकी
है। उसके बाद ठेकेदार द्वारा जगह जगह भट्ठी फेंकवाकर छोटी गिट्टियाें का
दबाने का कार्य रोलर द्वारा करवाया जा रहा है।
इसी दौरान मौके
पर पहुंचे गांव के लोगों ने मार्ग पर भट्ठी फेंकने , सड़क किनारे पटरी
निर्माण और पानी का छिड़काव कर रोलर से गिट्टियाें को दबाने की मांग करते
हुए सड़क निर्माण कार्य रोक दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि
बिना पटरी के सड़क बनने पर कुछ दिनों बाद ही सड़क गड्डे में गिर जाएंगी।
इससे सड़क का लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल पाएगा। जब इतना पैंसा लगाकर
सड़क निर्माण कराया जा रहा है तो पटरी को भी बनाना आवश्यक है।
लोगों
ने इसकी सूचना मार्ग निर्माण के जेई सत्येंद्र सिंह को भी दी। इस संबंध
में जेई सत्येंद्र सिंह का कहना है कि पटरी निर्माण के लिए कोई इस्टीमेट
नहीं बना है। मार्ग बनने से पहले ही मिट्टी फेंकवाकर पटरी बनवाया गया था।
लेकिन
बारिश के चलते मिट्टी बह गई। यथासंभव प्रयास करके फिर से पटरी बनाने का
प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में धनवंतरी पांडेय, पिंटू सिंह,
डब्ल्यू सिंह, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, गुड्डु दूबे, अभिषेक सिंह, अंजनी
सिंह, जाबी अली, अम्तियाज अली, मनोज सिंह, राकेश सिंह, मनीष सिंह, पवन,
सुदामा पांडेय, विनोद सेठ, शमशेर अली, फिरोज अली, आदि लोग मौजूद रहे।