फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीउीयू नगर। मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का भुगतान पिछले दो साल से नहीं किया गया है। इससे श्रमिकों और निर्माण सामग्री का भुगतान बकाया है। वहीं, गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहेे हैं। इसी मुद्दे पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर सभी ब्लाकों में सोमवार की सुबह ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। नौगढ़, चकिया और शहाबंगंज ब्लाॅक कार्यालय पर प्रधानों ने ताला बंदकर नारेबाजी की। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार प्रधान संगठन के आह्वान पर मांगों के समर्थन में प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रधानों ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों और सामग्री के भुगतान में दो साल की देरी से नौगढ़ ब्लॉक के प्रधानों में आक्रोश है। कुशल श्रमिकों का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। धरना के बाद खंड विकास अधिकारी अमित कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह यादव, लौवारी कला के प्रधान यशवंत सिंह यादव, देवरा गांव के परमानंद यादव, नौगढ़ प्रधान नीलम ओहरी की प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, जरहर गांव के अशोक यादव, मगरही के अजय यादव उर्फ विक्की आरदि रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला बंदकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का भुगतान दो साल से नहीं हुआ। प्रदर्शन में जितेंद्र राय, हसमतुल्लाह, महेंद्र, अरविंद सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंदकर प्रर्दशन किया। इसमें राधा कृष्ण मालवीय, मुन्ना भास्कर,अभय कुमार सिंह,मनोहर केशरी, नित्यानंद,यदुनाथ चौहान, सतीश चौहान आदि रहे। धानापुर ब्लाॅक कार्यालय पर भी प्रधानों ने ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, फिरोज खान, अरशद खान, सुदामा, अभिषेक पाण्डेय, रामजी कुशवाहा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें