नगर के गरीब महिलाओं में लंच पैकेट वितरित करती विधायक साधना सिंह
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। विधायक साधना सिंह ने सोमवार को अलीनगर क्षेत्र के ठेला-खुमचा लगाने वालों के अलावा दैनिक मजदूरी करने वालो में 600 भोजन पैकेट वितरित किया। इसके पूर्व उन्होंने चंदौली नगर क्षेत्र के साथ-साथ नियामताबाद में 395 गरीब परिवारों में राहत सामग्री बांटी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिया कि लॉक डाउन में गरीबों तक भोजन व राशन पहुंचाने की मुहिम अनवरत जारी रहेगी। सदर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी दिलीप कुमार सोनकर ने कहा कि भाजपा लगातार बेसहारा व गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन तक राहत सामग्री के साथ पहुंच रही है। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, सोनू सिंह, बृजेश बिंद, पंकज बिंद, अनुराग सिंह, अमरदेव बिंद, प्रिंस सिंह, गब्बर सिंह, शरद तिवारी, अरुण सिंह, गौरव मौजूद रहे।