फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे की दुकान की आड़ में गांजा बेचने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया पुल के सामने मुर्गे की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक द्वारा दुकान में जाकर गांजा लेते हुए दिखाई दे रहा है। बाहर आकर युवक द्वारा बताया जा रहा है कि 120 रुपया का भरिया, 70 का अठनिया और 30 रुपया का चवनिया पैकेट बेचा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर एडीजी ने मामले की जांच करने का आदेश चंदौली पुलिस को दिया। चंदौली पुलिस की ओर से बताया गया कि इस प्रकरण में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें