फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हुई रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बारिश की हर बूंद को बचाने और उसकी बदौलत भू-गर्भ जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी सरकारी और अर्धसरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना है। इसके लिए अब कवायद तेज कर दी गई है। नोडल विभाग लघु सिंचाई विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर पूछा है कि उनके यहां कुल कितने सरकारी भवन हैं और वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्या-क्या इंतजाम हैं। सूची मिलने के बाद विभागों को उनके पास उपलब्ध संसाधनों के अनुसार वर्षा जल को बचाने की योजना बतायी जाएगी। दो विभागों नगर पालिका पीडीडीयू नगर व एक अन्य ने अपने यहां के मौजूदा इंतजाम के बारे में जानकारी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार वर्षा जल को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की जरूरत है। इस कड़ी में पहले सरकारी भवनों पर सिस्टम लगाया जाएगा। जिले के कुल तीन दर्जन विभागों को इसके लिए पत्र भी भेजा गया है। साथ ही जनपद स्तर पर एक कमेटी भी बनाई जा रही है। यह कमेटी भवनों पर कैसे सिस्टम लगाना है इसके बारे में बताएगी। इसमें जल संरक्षण में काम करने वाले, लघु सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें