फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कस्बा पुलिस चौकी में बीयर पीकर डांस का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुलिस चौकी में कुछ युवकों द्वारा बीयर पीकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में डांस कर रहे युवकों के हाथ में बीयर की केन थी। वीडियो में युवक बार-बार बीयर पी रहे हैं। एक तरफ पुलिस सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस चौकी में युवकों के बीयर पीकर लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद एसपी ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नगर की पुलिस चौकी परिसर में कई युवक हाथों में बीयर की केन लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। हाथों में बीयर लेकर युवक भोजपुरी गीतों पर खूब थिरक रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद से पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने बताया कि वीडियो के बाबत जानकारी हुई है। मामले की जांच के लिए मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को जांच के लिए आदेश दिये गये हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें