फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा पुल पर निर्माण कार्य पूरा, रिंग रोड पर फिर से दौड़ने लगीं गाड़ियां

विज्ञापन
रिंग रोड पर शुरू हुआ आवागमन। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। चार दिनों के बाद चंदौली-वाराणसी रिंग रोड स्थित गंगा पुल पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार पुल पर 10 नवंबर से चल रहे मरम्मत और निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके उपरांत बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे से पुल पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पुल के दोनों ओर जोड़ों और डेक रिपेयरिंग का कार्य किया गया था, सुरक्षा कारणों से आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। कार्य पूरा होते ही पुल को परीक्षण के बाद खोल दिया गया है। गंगा पुल पर यातायात बहाल होने से चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर की दिशा में आने-जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिली है। अब वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पूर्व में लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था को एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस द्वारा समाप्त कर दिया गया है और सभी संबंधित मार्गों पर सामान्य यातायात व्यवस्था पुनः शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें