फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में तेंदुए की दहशत: सुबह बेल तो शाम में बबूल के पेड़ पर आराम फरमाता दिखा, गांव में अफरातफरी

Sun, 04 Jun 2023 09:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के ओयरचंक गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। रविवार सुबह बेल तो शाम में बबुल के पेड़ पर तेंदुआ आराम फरमाता दिखा। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन पकड़ नहीं सकी। वन दरोगा ने बताया कि जब तक पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक पता नहीं चल पाएगा कि कौन सा जानवर है।
विज्ञापन
पेड़ पर आराम फरमाता दिखा तेंदुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के ओयरचंक गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। रविवार सुबह बेल तो शाम में बबुल के पेड़ पर तेंदुआ आराम फरमाता दिखा। गांव में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में अफरातफरी की स्थिति रही। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक लाठी-डंडे से उसे घेरे रखा और वन विभाग को फोन करते रहे पर कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन


देर शाम आई आंधी से लोग तितर-बितर हुए तो तेंदुआ भी नाले में जाकर छुप गया है। गांव में इसको लेकर दहशत है। रविवार सुबह ओयरचक गांव के कुछ ग्रामीणों की नजर बेल के पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। इससे वे दहशत में आ गए। युवकों ने उसकी फोटो कैमरे में कैद कर ली और इसकी सूचना ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह को दी।

वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंची

इसके बाद ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ कहीं छिप गया था। सूचना पर वन दरोगा मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ वन विभाग की टीम व कंदवा पुलिस ओयरचक पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी खोजबीन की लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी; मेहंदी रचाई, हल्दी की रस्म निभाई, बरात आने से पहले फुर्र हुई दुल्हन, चचेरी बहन ने लिए 7 फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को उस क्षेत्र में जाने से मना कर टीम लौट गई। शाम में ग्रामीणों ने फिर से तेंदुए को बबूल के पेड़ पर बैठा दिखा। वन दरोगा ने बताया कि जब तक पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक पता नहीं चल पाएगा कि कौन सा जानवर है। फोटो से यह नहीं कहा जा सकता कि यह तेंदुआ है या फिर जंगली बिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें