फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
सकलडीहा में सब्जी व्यवसायी के मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव के पास सोमवार की शाम मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवार व गांव के लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजा देने व मार्ग पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी लालमन राम (55) प्रतिदिन की भांति सोमवार की ठेले पर सब्जी बेचने के लिए सकलडीहा जा रहे थे। वह गांव से निकलकर सड़क पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद परिवार के लोगों के साथ गांव वाले मौके पर पहुंच गए। पति का क्षतविक्षत शव देखकर पत्नी मालती देवी बेहोश हो गई। वहीं पुत्र सतीश, संतोष व कमलेश एवं पुत्री मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने मिट्टी की ढुलाई पर रोक लगाने समेत पीड़ित परिवार को मुुआवजा दिए जाने की मांग की। मौके पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई व सहयोग का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि मौके से बरामद ट्रैक्टर को कोतवाली लाया गया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें