फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर विभिन्न संगठनों धरने में शामिल सपा नेतागण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। निशा यादव को न्याय दिलाने के लिए मनराजपुर संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। इसके तहत मंगलवार से ग्रामीण 48 घंटे तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। निशा यादव को न्याय दो संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की बैठक सोमवार को मनराजपुर गांव के लोगों के साथ हुई। इसमें मोर्चा के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), मोर्चा के सह-संयोजक अनिल पासवान, भाकपा (माले) जिला सचिव व मोर्चा के कोषाध्यक्ष शशिकांत सिंह की मौजूदगी में मनराजपुर में संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। मोर्चा में राजू यादव, राम आधार यादव, सुरेंद्र यादव, विजयमल यादव, मनीष यादव, दीपक यादव व प्रदीप यादव को चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन मोर्चे की मांगों को अनदेखी कर जिस प्रकार निशा यादव को न्याय नहीं दे रहा, उसे लेकर जनता में आक्रोश है। न्याय की मांग को लेकर हर ब्लॉक में प्रशासन के विरोध में मार्च निकाला जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार को नियामताबाद ब्लॉक के पांडेयपुर बाजार से हो गई है। कहा कि प्रशासन की हीलाहवाली से मनराजपुर के ग्रामीणों में रोष है। इसी क्रम में अब मनराजपुर गांव के लोगों ने इस लड़ाई में उतरने का फैसला किया है। इस क्रम में आज मनराजपुर गांव मोर्चा गठन किया गया है। इससे न्याय की लड़ाई में और तेजी आएगी। अंत में कहा कि इस न्याय की लड़ाई में आम लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मंगलवार से मनराजपुर गांव के लोग 48 घंटे के भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मुख्यालय स्थित भूख हड़ताल स्थल पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। इस क्रम में सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गार्गी सिंह पटेल, जितेंद्र प्रताप तिवारी, सतीश सिंह चौहान, पंकज सिंह, अजय मौर्या, मृतका के पिता कन्हैया यादव और आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा समाज के जिलाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा धरने पर पहुंचे। सोमवार को भूख हड़ताल का 10वां दिन था। निशा को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा क्रमिक भूख हड़ताल कर रहा है। भूख हड़ताल पर हरिद्वार सिंह, इंद्रजीत मौर्य, संदीप पांडेय, धर्मेंद्र बैठे हैं। निशा यादव के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि जिला प्रशासन मृत निशा के परिवार को न्याय नहीं दिला पाता तो आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन कहीं न कहीं इस पूरे प्रकरण में पुलिस कर्मियों को बचाने में लगा हुआ है। धरना प्रदर्शन के 10 दिन से अधिक हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई उचित कार्रवाई न होना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। इस दौरान शैलेश कुमार, चंद्र भास्कर, सीमा प्रजापति, विशाल कुमार, गोविंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें