फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटियों से पानी में आ रहे हैं कीड़े

Sat, 30 Jul 2016 01:53 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा में जलनिगम की पानी टंकी से उपभोक्ताओं के घरों में कीड़ायुक्त पानी पहुंच रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में जल निगम की टंकी पर प्रदर्शन किया।चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं बदली तो जल निगम पर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

चहनियां कस्बा में जल निगम पानी की टंकी से कस्बा के साथ ही एक दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों की माने तो जल निगम द्वारा पानी टंकी की सफाई नहीं की जा रही है। इससे पानी में कीड़ा हो गया है। पानी आपूर्ति के दौरान नलों की टोटियों से घरों में कीड़ा पहुंच रहा है। इस पानी के सेवन से ग्रामीणों के बीमारी की चपेट में आने की आशंका उत्पन्न हो गई है। कई बार इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।इस पर खंडवारी के प्रधान के नेतृत्व में दोपहर में ग्रामीणों ने कीडी युक्त पानी लेकर ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरने वालों में खंडवारी प्रधान भजु सिंह चौहान, तेजु जायसवाल, प्रेम प्रजापति, पांचू शर्मा, उमा चौहान, प्रभात सिंह, गुड्डू चौहान, कमलेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें