फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए ने अवैध कालोनियों में बनी बाउंड्रीवाल गिरायी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें गोधना मोड़ व मनोहरपुर के पास बन रही अवैध कालोनी के प्लॉटों की बनी बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जोनल अधिकारी अनिल दूबे अधीनस्थों व पुलिस बल के साथ गोधना मोड़ के पास विकसित हो रही कालोनी में पहुंचे। जहां अवैध रूप से बन रही कालोनी के प्लॉटों की बाउंड्री को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। उसके बाद वीडीए की टीम पीडीडीयू नगर, चकिया मार्ग के समीप मनोहरपुर पहुंची। जहां पर निर्माणाधीन बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मच रहा। जोनल अधिकारी अनिल दूबे ने बताया कि उक्त कालोनियां बिना नक्शा व लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही हैं। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले। कहा कि अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जोनल अधिकारी रामनगर देवचंद राम, चंद्रभान सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें