फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Sun, 18 Jan 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने सतेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति का पुतला फूंक विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन अभी तक बैक पेपर और श्रेणी सुधार परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया है। जिससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सतेंद्र यादव ने कहा कि 22  जनवरी को परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया जाए। छात्र अध्यक्ष ने चेताया कि यदि महाविद्यालय प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो छात्र उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


जिसकी सारी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में कपिल यादव, अंकित, अनिल, निरंजन, विकास, राहुल, संजय, महेंद्र और नरोत्तम सिंह समेत काफी संख्या में अन्य छात्र व नेेता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें