फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तिलक लगाकर बाइक सवारों को पहनाया हेलमेट, दिया सुरक्षा का संदेश

Wed, 18 Nov 2026 12:44 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर यातायात माह के तहत सुबह-ए-बनारस क्लब ने निशुल्क हेलमेट वितरण अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे दर्जनों सवारों को तिलक लगाकर हेलमेट पहनाया गया। पुलिस और संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से चालान के डर से नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की अपील की।
विज्ञापन
हेलमेट वितरण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात माह के तहत बुधवार को मैदागिन चौराहे पर सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे दर्जनों सवारों को रोककर उनके माथे पर तिलक लगाया गया और निशुल्क हेलमेट पहनाया गया। संस्था ने लोगों को 'जान है तो जहान है, अपनी सुरक्षा अपने हाथ' का संदेश दिया।

विज्ञापन


तिलक लगाकर पहनाया हेलमेट
संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी और कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। मुकेश जायसवाल और दयाशंकर सिंह ने कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार के इंतजार को याद रखें
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगना जानलेवा साबित हो सकता है। हेलमेट ऐसी स्थिति में जीवन बचाने में मददगार होता है। बाइक चलाते समय यह याद रखना चाहिए कि घर पर माता-पिता, पत्नी और बच्चे सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें।

कार्यक्रम में गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, ललित गुजराती और बीडी टकसाली सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें