गोरखपुर में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विजेता चंदौली की बालिका टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। गोरखपुर के मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा में तीन से सात अक्तूबर तक आयोजित 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंडल की टीम ने अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत वाराणसी मंडल ने प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। मंडल की टीम कोच आशुतोष जायसवाल और सृष्टि तथा मैनेजर आरजू खान के निर्देशन में प्रतिभाग कर रही है। टीम की उपलब्धि पर खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच और मैनेजरों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।