फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू मंडल में दस हजार से अधिक रेलकर्मियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे में रेलकर्मियों के टीकाकरण में तेजी दिख रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में 14 हजार रेलकर्मियों में दस हजार से अधिक रेलकर्मियों का वैक्सीनेशन हो गया। पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडल में 81 हजार रेलकर्मियों में 67 हजार से अधिक रेलकर्मी वैक्सीन लगवा चुके हैं। दानापुर मंडल के शत प्रतिशत रेलकर्मी टीका लगवाकर सुरक्षित हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहे। वहीं रेलकर्मी भी स्वस्थ रहें, इसके लिए रेलकर्मियों क वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यालय एवं पांचों मंडलों में कार्यरत रेलकर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए अभियान के रूप में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। इसका नतीजा है कि अब तक पूर्व मध्य रेल के 83 प्रतिशत रेलकर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें दानापुर मंडल ने टीकाकरण में उपलब्धि हासिल करते सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। अन्य मंडलों में भी टीकाकरण तेजी से जारी है।
13 जुलाई तक पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों, रेल कारखानों में कार्यरत 81706 रेलकर्मियों में 67094 कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में कार्यरत 14780 रेलकर्मियों में 10149 कर्मचारी टीका लगवा चुक हैं। इसी तरह समस्तीपुर मंडल में 10425 रेलकर्मियों में से 7051, सोनपुर मंडल में 12997 रेलकर्मियों में से 11648, मुख्यालय पर कार्यरत 2306 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 1642 लोगों ने वैक्सीन लगवाया है। धनबाद मंडल के 22315 रेलकर्मियों में 19117 रेलकर्मी वैक्सीनेट हो चुके हैं। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही शत प्रतिशत रेलकर्मी वैक्सीनेट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें