फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेकी के बाद करते थे पशु तस्करी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच पशु तस्करों को बड़े साहब के ढाबा के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पांच आरोपियों में तीन आरोपी पहले कार से रेकी करते थे। इसके बाद उनके इशारे पर पशुओं से लदे वाहन आगे बढ़ता था। थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि लीलापुर रेलवे क्राॅसिंग पर कुछ पशु तस्कर गोवशों को बिहार के रास्ते बंगाल भेजने की फिराक में है। इसके लिए लाल रंग की कार में कुछ लोग आगे आगे चल रहे हैं और इनके पीछे पशुओं से लदे वाहन चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कार में सवार तस्कर पीछे आ रहे वाहन के चालक को चौकन्ना कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने दो टीम बनाकर बड़े साहब के ढाबा से करीब 100 मीटर आगे सर्विस लेन पर वाहन का इंतजार करने लगे कि कुछ ही देर बाद लाल रंग की कार दिखाई पड़ी। जिसे रोककर कार में सवार अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव के सोनू, जौनपुर जिले के सेराज अंसारी और सोनू गौतम से पूछताछ की गई। पहले तो तीनों ने मोहनिया जाने की बात की कही। लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद तीनों ने बताया कि हमलोग आगे-आगे गाड़ी लेकर चलते हैं और पीछे से आ रहे पशु लदे वाहन चालक को पुलिस की लोकेशन की जानकारी देते हैं। कुछ देर बाद पशुओं से लदे वाहन भी आ गए। जिसे रोकर जांच की गई तो वाहन में छह गोवंश थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी। साथ ही वाहन में सवार फगुईया गांव के रहने वाले शिवकुमार बसिला गांव के श्रवण कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पांच आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है। पांचों आरोपियों में शिवकुमार के खिलाफ पशु तस्करी के पांच और श्रवण के खिलाफ दो मामले पहले से ही जिले के अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें