फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसी न चलने से महाबोधि एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस का एसी न चलने से नाराज यात्रियों ने बृहस्पतिवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पर हंगामा किया। यात्रियों ने कई बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। बाद में इंजन बदला गया और एसी चला, तब यात्री शांत हुए। करीब एक घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस शाम 5:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां ट्रेन का इंजन बदला गया। इससे ट्रेन के एसी ने काम करना बंद कर दिया। इसकी शिकायत यात्रियों ने कर्मचारियों से की लेकिन एसी चालू नहीं हुए। ट्रेन रवाना हुई तो यात्री चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन से उतरकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन यात्री शांत नहीं हुए। उनका कहना था तकनीकी खराबी होने के कारण कोच के एसी काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर इंजन बदला गया, एसी चालू होने पर यात्री शांत हुए। हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें