कसाब महाल कब्रिस्तान परिसर में स्थित हजरत गुलर शाह बाबा का सालाना उर्स पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। दो दिवसीय उर्स के दूसरे दिन मंगलवार को दुआख्वानी के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान यहां मेला लगा रहा। वहीं रात में कव्वाली को सुनने के लिए पूरी रात लोग जुटे रहे।
उर्स के पहले दिन सुबह नमाज फजीर के बाद कुरान ख्वानी हुई और ईसा की नमाज के बाद जलसे का आयोजन किया गया। अंजुमन अशफाक मिल्लत कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार की सुबह गुस्ल के बाद नमाज मगरिक की गई और इसके बाद गागर चादर का जुलूस निकाला गया। गाजे बाजे के साथ इलाके का भ्रमण करने के बाद बाबा के मजार पर चादरपोशी की गई। रात आठ बजे लंगर में लोग जुटे। इसके पूर्व मजार को विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया और सुबह से ही यहां मेला लगा। इस मौके पर कमेटी के सरताज बाबू, आफताब अहमद उर्फ पप्पू, गोल्डल, बाबू, शमशेर, मोहम्मद हुसैन, सब्बीर आदि रहे।
वाहिद अली, मोहम्मद अहमद, समीर आदि उपस्थित रहे।