नगर स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर सोमवार को यूरिया की खेप पहुंचते ही
उर्वरक लेने के लिए किसानों में होड़ मच गई। लंबी लाइन में लगकर किसानों
ने घंटों इंतजार करने के बाद यूरिया प्राप्त की। पूरे दिन 1100 बोरी यूरिया
का किसानों में वितरण किया गया।
किसानों को जैसे ही पता चला कि इफ्को
किसान सेवा केंद्र पर यूरिया आ चुकी है वे अपनी किसान बही लेकर केंद्र पर
पहुंचने लगे। देखते ही देखते केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इफ्को किसान सेवा केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि 1650 बोरी यूरिया
केेंद्र को प्राप्त हुई है। इसमें से 1100 बोरी यूरिया का वितरण किसानों
में किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल यूरिया की किल्लत नहीं
है और केंद्र के पास स्टॉक में कुल पांच बोरी यूरिया मौजूद है। एक किसान
बही पर दस बोरी की दर से यूरिया वितरित की जा रही है।
बड़े किसानों को
आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को जरूरत के
हिसाब से यूरिया फास्फेट भी मुहैया कराया जा रहा है।