फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में बांटी यूरिया

Thu, 29 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद बुधवार को एक बार पुन: इफ्को किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


बुधवार को उमड़ी भीड़ को काबू करने के लिए इफ्को केंद्र पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। किसानों के बीच 1500 बोरी यूरिया बांटी गई। वहीं शाम होने के बाद कुछ किसानों को घंटों लाइन लगने के बावजूद बिना यूरिया लिए निराश होकर वापस लौटना पड़ा।


गौरतलब है कि यूरिया के लिए बुधवार की अलसुबह ही किसान इफ्को किसान सेवा केंद्र पर लाइन में लग गए थे। सुबह केंद्र खुलने के बाद यूरिया लेने के लिए किसानों में धक्का-मुक्की होने लगी। स्थिति को बेकाबू होता देख केंद्र पर तैनात कर्मियों द्वारा पुलिस के जवानों की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा किसानों को कतारबद्ध खड़ा कराकर यूरिया का वितरण कराया गया। हालांकि बीच-बीच में किसान पहले खाद लेने के चक्कर में आपस में ही मारामारी करने पर उतारू हो गए, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत कराया।

केन्द्र पर किसानों की भीड़ के कारण सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन काफी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें