फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच चंदौली में 12 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा, जांच के बाद अभ्यर्थियों की एंट्री

Thu, 02 Jul 2026 10:51 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। वहीं अभ्यर्थियों के परिजन गर्मी के बीच इंतजार के लिए छांव तलाशते दिखे। 
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा जिले के 12 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की केंद्रों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से जांच की, वहीं मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को बाहर ही जमा कराना पड़ा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।

परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी गई। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार भ्रमण करते रहे, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; राम मंदिर चढ़ावा चोरी: हाउस कीपिंग के लिए स्टेट बैंक ने सैनिक सिक्योरिटी फर्म की ली थीं सेवाएं, जांच शुरू

इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ पहुंचे उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे परिजन तेज धूप के कारण छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कई लोग पेड़ों और दुकानों के सामने खड़े होकर समय बिताते रहे, जबकि कुछ लोग पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के अभाव में परेशान दिखे।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें