मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव के ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा किया। कहा कि करीब 60 वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने यह जमीन मंदिर के लिए दान में दी थी। इसे कई बार भिन्न-भिन्न लोगों द्वारा कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया। इसके पूर्व में भी जमीन पर जबरन कब्ज़ा का प्रयास किया गया था, जिसपर ग्राम सभा के लोगों ने मुगलसराय कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन भी किया था। फिर ग्राम सभा की जमीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा था।
बताया कि इसकी जानकारी पीडीडीयू नगर के नायब तहसीलदार नीरज चुतुर्वेदी को ीी दी गई। जिसपर नायब तहसीलदार नीरज चुतुर्वेदी राजस्व टीम के साथ मौके पर स्थलीय जांच किया, जिसमे उन्होंने कुछ दिनों में अंतिम रिपोर्ट देने की बात भी कही। इस मौके पर तेतरा चौहान, तारा चौहान, सुंदरी चौहान,प्रेमा पासवान,सुमन पासवान, कस्तूरी देवी, बेइला देवी, जय देवी, राधा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।