फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए शपथ दिलाने का वीडियो वायरल, भाजपा विधायक को नोटिस

Fri, 21 Apr 2023 08:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

सोशल मीडिया में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें मुगलसराय विधानसभा के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल वैश्य समाज के लोगों को निकाय चुनाव में एक भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का शपथ दिलाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय विधानसभा के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के खिलाफ सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए शुक्रवार को नोटिस जारी किया है। विधायक द्वारा वैश्य समाज के लोगों को निकाय चुनाव में एक भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का शपथ दिलाया गया था। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद एसडीएम ने विधायक को नोटिस दिया है।

विज्ञापन


चंदौली जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल वैश्य समाज के लोगों को नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में शपथ दिलाते दिखाई दे रहे हैं। रमेश जायसवाल लोगों को शपथ दिला रहे हैं। इसमें वो बोल रहे हैं कि आज भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी को हम सभी वैश्य समाज के लोग बैठक के माध्यम से यह तय कर चुके हैं कि जैसे पहले हम लोग हर चुनाव में पार्टी को विजय दिलाए थे, आज पुन: हम सभी लोग तय करते है कि पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी को हर हाल में भारी मतों से विजयीश्री दिलाएंगे।
ये भी पढ़ें: चंदौली में सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, विध्यांचल जा रहा था परिवार

विज्ञापन

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने विधायक को नोटिस जारी किया है। एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विधायक रमेश जायसवाल को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जिनको शपथ दिलाई गई वे सभी लोग वैश्य समाज से होने के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं। एक विधायक होने के नाते मैं अपने कार्यकर्ताओं को शपथ दिला सकता हूं। वहीं बैठक एक बंद कमरे में की गई थी। मेरा उदेश्य कहीं से आचार संहिता का उल्लंघन करने का नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें