फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह घंटे लेट रही अप हावड़ा नई दिल्ली एसी स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा दिल्ली रूट पर ठंड के दौरान ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। इंडिगो फ्लाइट के रद्द होने पर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रही है। दूसरी तरफ नियमित ट्रेनें भी समय से नहीं चल रही है। वहीं स्पेशल ट्रेन भी लेट हो रही है।
विज्ञापन

हावड़ा से नई दिल्ली के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन सोमवार को पहले दिन ही छह घंटे लेट रही। अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।
सोमवार की शाम 7 बजे तक अप की ओर जाने वाली हावड़ा -नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और हावड़ा- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे, सियालदह जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे लेट रह।
वहीं दानापुर एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर साढ़े 6 घंटे, पटना आनंद विहार स्पेशल फेयर एक घंटे, हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 5 घंटे, पुरी- दिल्ली स्पेशल फेयर साढ़े 4 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली डिब्रूगढ़- मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस ढाई घंटे, प्रयागराज रामबाग- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे, अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल फेयर 7 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों बैठ कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें