फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। सोमवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया और नगर पालिका इंटर कालेज में परीक्षकों ने 20 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 24 उप प्रधान परीक्षकों की देखरेख में 105 परीक्षकों ने 6956 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। वहीं पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कालेज के केंद्र पर 103 परीक्षकों ने 6142 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसमें हिंदी के 3002, अंग्रेजी के 2119, गृह विज्ञान के 929, संस्कृत के 92 कॉपियों का मूल्यांकन शामिल है। आदित्य नारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 166 परीक्षकों ने सात हजार कापियों जांची हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में पहुंचकर उप नियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ल के साथ कॉपियों के मूल्यांकन कार्य की गुणवत्ता को चेक किया। साथ सचेत किया कि मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही उजागर होने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें