फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मनबढ़ युवकों ने दरोगा के साथ मारपीट की, वर्दी फाड़ने का आरोप, तीन गिरफ्तार, जांच जारी

Mon, 02 Jun 2025 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मनबढ़ों को कानून का भय नहीं है ये कहना इसलिए गलत नहीं है क्योंकि दरोगा के साथ मारपीट का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार सफारी कार सवार युवकों ने वर्दी फाड़ दिया। दरोगा के कंधे पर चोट लगी है। बबुरी थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबुरी थाने में तैनात दरोगा के साथ सफारी सवार मनबढ़ युवकों ने मारपीट की। दरोगा की वर्दी फाड़ दी। ऑटो चालक से उलझने के बाद युवक दरोगा पर टूट पड़े। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके अज्ञात साथियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला हमराही कांस्टेबल संदीप यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि नहर पुलिया के पास सफारी सवार युवकों और ऑटो चालक के बीच विवाद हो गया। दरोगा जब पुल पर पहुंचे तो सफारी सवार युवक अपना वाहन पुल के बीचबीच खड़ा कर ऑटो चालक से बहस कर रहे थे। इससे वहां से गुजरने वालों को परेशानी हो रही थी।

दरोगा ने सफारी सवार युवक को पुल से वाहन साइड करने के लिए कहा। इस पर सफारी चालक गढ़वां उत्तरी निवासी विरेंद्र सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, आशीष कुमार सिंह पुत्र काशीनाथ सिंह और बबुरी निवासी अवनीश सिंह पुत्र विमल सिंह दरोगा के साथ गालीगलौज करने लगे। वहीं वर्दी उतरवाने और देख लेने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


दरोगा के बार-बार वाहन हटाने के लिए कहने पर मनबढ़ों ने अपने 10-15 अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में दरोगा के कंधे में चोट लगी। दरोगा के साथ मारपीट की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें