पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर शनिवार से सद्भावना कप की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में यूनिवर्सल एकेडमी बबुरी ने पाल एकादश वाराणसी को छह विकेट से पराजित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि मनोज वर्मा और विशिष्ट अतिथि राजू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत की।
टॉस जीत कर पहले खेलते हुए पाल एकादश ने 30 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। मनीष ने 79 रन, विजय ने 20, राहिल ने 21 रन बनाए। यूनिवर्सल की तरफ से विशाल , दीपक, उत्तम और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी यूनिर्वसल पब्लिक ने 29 ओवरों में 4 विकेट के अनुसार पर 179 रन बना कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से नौ चौका और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाने वाले दीपक जायसवाल को मैन आफ दी मैच दिया गया। पाल एकादश की तरफ से विजय, मनीष और विकास ने एक एक विकेट लिए। अंपायरिंग विवेक,सिंह और राज कुमार ने ने की जबकि मैच रेफ़री मुकेश पटेल रहे। स्कोरिंग अमन ने की। आयोजक शौजब हुसैन ने बताया कि लीग का दूसरा मैच रविवार को बीपी स्कूल में पाल और मुग़लसराय के बीच सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।