फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को मिली 41.14 करोड़ रुपये के कार्यो की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को नगर पालिका इंटर कालेज मेें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने नगर पालिका के 41.14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 30.63 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व 10.51 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास है।
विज्ञापन

डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने दिल्ली से वर्चुअल रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में जितने भी कार्य भाजपा के चेयरमैनों के कार्यकाल में हुए, उतने किसी के भी कार्यकाल में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें चुनाव में घोषणा और वादे खूब किया करती थीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो वादे किये उसे पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक देश को विकसित देशों की श्रेणी में सबसे आगे लाना चाहते हैं, इसके लिए लगातार कई कार्य भी हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर में सुभाष पार्क से गंजी प्रसाद की मूर्ति तक एलिवेटेड रोड बनाने को लेकर लगातार अधिकारियों और संबंधित विभाग के मंत्रियों से वार्ता हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्य की स्वीकृति जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। वहीं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता भी आगे बढ़ने की उम्मीद रख सकता है। नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार की समस्या सामने आई उसके बावजूद नगर में विकास के कई कार्य हुए। सबसे महत्वपूर्ण नगर में आठ ओवरहेड टैंक बन रहे हैं, जिससे आने वाले पचास सालों तक लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत पालिका को मिले धन की स्वीकृति शासन स्तर से डीएम करा दें तो आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही नगर के प्रमुख मार्गों के निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, सर्वेश कुशवाहा, शिवशंकर पटेल, ईओ कृष्णंचंद्र, जेई मुरलीधर, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, एसबीएम कोआर्डिनेटर रजत रस्तोगी समेत सभी सभासद मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता आरपी सिंह ने किया ।
विज्ञापन

लीनगर और पटेल नगर में सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत, पटेल नगर में इंटर लाकिंग व नाली निर्माण, बिछड़ी वार्ड में सीसी रोड एवं नाली मरम्मत, मुगलचक में नाला निर्माण,अलीनगर में नाली व इंटर लाकिंग का कार्य, कसाब महाल में पिच रोड का निर्माण कार्य, नगर पालिका में 11 कूड़ेदान का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर सात और 16 को जोड़ने वाले वाले संपर्क मार्ग एवं नाली निर्माण का कार्य
वेस्टर्न बाजार में पंप हाउस का निर्माण कार्य, अमृत योजना के तहत दीनदयाल पार्क, अंबेडकर पार्क, सुभाष पार्क और शास्त्री का सुंदरीकरण, नगर पालिका इंटर कालेज में भवन मरम्मत, एमआरएफ सेंटर और जमीन की चहारदीवारी का निर्माण कार्य है। साथ ही नई बस्ती, मुगलचक, अलीनगर वार्ड में जलनिकासी के लिए गंजी प्रसाद तिराहे से रेलवे के नाले तक आरसीसी नाले का निर्माण, अलीनगर, मुगलचक व नई बस्ती जीटी रोड के बीच आरसीसी नाला का निर्माण, बिछड़ी वार्ड में रामजानकी पोखरे का सुंदरीकरण है।
वार्ड नंबर छह व सात में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 12 चंदासी में इंटरलाकिंग नाली व मिट्टी भराई का कार्य के अलावा नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर नौ मुगलचक में इंटरलाकिंग एवं नाली निर्माण का कार्य है। वार्ड अलीनगर में सीसी व नाली निर्माण कार्य, पीडीडीयू नगर में दीनदयाल उपाध्याय पुर्नगठन योजना पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक, पंप और पेयजल पाइप बिछाने का कार्य
नगर को मिली 41.14 करोड़ रुपये के कार्यो की सौगात केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने नगर पालिका क्षेत्र कें विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वर्चुअल रुप से किया लोकार्पण और शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने 41.14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित समारोह में कहा कि इन कार्यों से जिले में विकास को तेज गति मिलेगी।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को नगर पालिका इंटर कालेज मेें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नगर पालिका के 30.63 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व 10.51 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। ऐसे में नगर को कुल 41.14 करोड़ रुपये के कार्यो की सौगात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें