फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केंद्रीय गृह मंत्री ने मनीष के पोट्रेट का किया अनावरण

विज्ञापन
कोपागंज के मनीष गोंड द्वारा बनाए गए पोट्रेट का अनावरण गृहमंत्री अमित शाह। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
नगर पंचायत कोपागंज के कोपा कोहना निवासी मनीष कुमार गोंड ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मनीष गोंड की तरफ से निर्मित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विशाल पोट्रेट का अनावरण किया। यह कलाकृति विशेष रूप से पुस्तकालय के लिए तैयार की गई है इस अवसर पर मनीष कुमार गोंड ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का चित्र बनाना उनके लिए केवल एक कलात्मक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें