फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार: डॉ महेंद्रनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। जिले में ही हर्बल सैनिटाइजर के उत्पादन से लोगों को उचित दर पर गुणवत्तायुक्त सैनिटाइजर उपलब्ध हो सकेगा। तथा उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने से बेरोजगारों को जिले में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। ये बातेें केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने रविवार को औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित वेबिनार में कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने कहा कि भारत सरकार के सीएसआईआर संस्थान ने औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को हर्बल सैनिटाइजर बनाने की तकनीकी दी है। यह अपने आप में अनूठी है। कहा कि इससे जनपद सहित आसपास के लोगों को रोजगार मिलेंगे। वहीं उचित दर पर सैनिटाइजर लोगों की पहुंच तक होगा। भारत सरकार उद्यमियों का हर संभव मदद करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिससे स्थानीय स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। सीएसआईआर के निदेशक डॉ. एसके बारीक ने कहा कि हर्बल सैनिटाइजर की तकनीक बहुत ही उम्दा है। एक और तकनीक से बनी मच्छर से बचाव की दवा व फ्लोर क्लीनर भी बहुत ही कारगर हैं। जिसे औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को साझा किया गया है। कहा कि हर्बल सेनेटाइजर हाथों पर मौजूद कीटाणुओं व बैक्टीरिया को नष्ट करके उनसे फैलने वाले रोगों की रोकथाम में मदद करता है। इसका उपयोग बहुत ही सुरक्षित है। सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि संस्थान की ओर से दो दर्जन से अधिक हर्बल उत्पाद उद्यमियों के लिए बनाया जा चुका है। संस्थान किसानों को भी प्रशिक्षित करके औषधीय व सुगंधित फसलों को पैदा करने के लिए प्रेरित करता है।
इस मौके पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीएन सिंह, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. रमेश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम तपन कुमार मंडल, भावना द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी आशीष कुमार, चंद्रेश्वर जायसवाल, जितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पांडेय, हिमांशु कुमार, पंकज बिजलानी, अरविंद तिवारी, सिद्धार्थ बाजला, पीयूष अग्रवाल, अजय राय, सचिदानंद ओझा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें