विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को यंग लायर्स सोसायटी और इग्नू के
छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में गोष्ठी
का आयोजन किया गया।
इस दौरान जल संरक्षण न करने पर आने वाली समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
गोष्ठी
में डा. अनिल यादव ने कहा कि दुनिया के सामने जल संकट गहराता जा रहा है।
आंकड़ों पर गौर करें तो एशिया महाद्वीप में 60 प्रतिशत आबादी निवास करती
है, जिन्हें अपने दैनिक उपयोग के लिए पानी की ज्यादा आवश्यकता है। लेकिन
पानी की कमी निरंतर बढ़ने से गर्मियों में जल की समस्या आम बात हो गई है।
इसके लिए हम सभी को जल संरक्षण पर विशेष बल देना होगा।
यंग लायर्स सोसायटी
के अध्यक्ष हाजी खालिद वकार ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा
है। यह क्रम आगे चला तो 2025 तक विश्व की तीस प्रतिशत और एशिया के 50
प्रतिशत लोगों के सामने जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसलिए अभी से सचेत होने
की जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण करने के लिए लोगों ने
शपथ ली। संगोष्ठी में अरमान हुसैन, सोनू सिंह, नीतू पांडेय, निहारिका, पंकज
शर्मा, माधुरी कुमारी, नाजिया परवीन, एस फाजील, साक्षी बेगम आदि उपस्थित
रहे।