फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर नहर में पलटी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुरा। स्थानीय थाना के आवाजापुर गांव के समीप रविवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक नहर में पलटने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पीडीडीयू नगर स्थित एक कपड़े के शोरूम पर मैनेजर था और रात में बाइक से घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धानापुर थाना के नौली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह (30) पुत्र सुदामा सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कपड़े की प्रसिद्ध शोरूम पर मैनेजर का काम करता था। रविवार की रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रात 11 बजे वह अवाजापुर स्थित नहर पुलिया के समीप पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर में पलट गई। सिर पर चोट लगने की वजह से ज्ञान प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकलवाया और धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात युवक की मोत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। ज्ञान प्रकाश दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता सुदामा शक्तिनगर में प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं छोटा भाई भी वाराणसी में निजी कंपनी में काम करता है। ज्ञान प्रकाश की शादी वर्ष 2014 में जौनपुर के रईया गांव निवासी रामजी सिंह के बेटी वंदना से हुई थी। ज्ञान प्रकाश दो मासूम बेटियों अनन्या पांच वर्ष और काव्या तीन वर्ष का पिता था। ज्ञान प्रकाश की मौत के बाद माता शैल सिंह, पत्नी वंदना, पिता सुदामा का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। परिवार वालों को दिलासा देने आए लोगों का भी करुण क्रंदन सुनकर दिल दहल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें