फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेकाबू होकर नहर में पलटा डीजे, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के दिघवट गांव के समीप रविवार की रात साढ़े नौ बजे नहर में डीजे वाहन पलटने से उसके नीचे दब कर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से डीजे को नहर से बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बरहनी ब्लॉक के चिरईगांव निवासी प्रिंस कश्यप (19 ) अपने दो दोस्तों के साथ डीजे लेकर चिरईगांव से धनउर मडई के लिए जा रहे थे। जैसे ही डीजे दिघवट गांव के समीप पुल के पास पहुंचा कि बेकाबू हो गया और नहर में पलट गया। इस घटना में तीनों डीजे के नीचे दब गए। घटना से मौके पर खलबली मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें