फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रक, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत मझीलेपुर गांव में शुक्रवार को दिन में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसने ही जा रहा था कि नाली में चक्का फंस जाने के कारण हादसा टल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से हटवाया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के मझीलेपुर मुख्य मार्ग के पास में राम लच्छन प्रजापति का मकान है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में वहां से एक ट्रक गुजर रहा था कि तभी सामने से ट्रैक्टर आ गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और राम लच्छन के मकान की ओर जाने लगा। इस दौरान मकान के पास से गुजरी नाली में चक्का फंस जाने के कारण ट्रक वहीं रुक गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें