फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नदी में नहाते समय बढ़ गया पानी, दो युवक फंसे

विज्ञापन
राजदरी में युवक को रस्सी से खींचकर निकालते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध राजदरी में रविवार को बड़ा हादसा बच गया। जलप्रपात से करीब छह सौ मीटर अंदर जंगल में नदी में नहाते समय तीन युवक अचानक पानी बढ़ने से वहीं फंस गए। नदी की धारा के बीच स्थित चट्टान पर चढ़कर उन्होंने अपनी जान बचाई। एक युवक ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद रस्सी के सहारे दोनों युवकों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

वाराणसी के नदेसर निवासी अभिषेक जायसवाल, चौकाघाट निवासी करण मौर्या और चंदौली के खरूझा निवासी आनंद सिंह रविवार को राजदरी जलप्रपात पिकनिक मनाने पहुंचे थे। तीनों जलप्रपात से करीब छह सौ मीटर अंदर जंगल में नदी में नहाने लगे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। इससे नदी का जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ने लगा। इससे तीनों युवक नदी के बीच स्थित एक बड़ी चट्टान पर फंस गए।
हालांकि करण मौर्या किसी तरह बाहर निकल आया। उसने पुलिस और वन विभाग को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम और वन विभाग के रेंजर अखिलेश दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद रस्सी के सहारे अभिषेक जायसवाल और आनंद सिंह को सुरक्षित निकाला गया। रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि पानी का बहाव अचानक तेज होने से दोनों युवक नदी में फंस गए थे। दोनों को बाहर निकाल लिया गया है। युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें