फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्पदंश से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में रविवार की सुबह सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई । बताया जाता है कि जोखन राम का पुत्र बाली राम (35) अपने घर में चौकी पर सोया था। इस दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए अमवा के सती माई ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले युवक के शव को गांव ले आये।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। चहनिया : हिनौता गांव में शनिवार की देर रात शौच के लिए गये प्यारे पासवान (40) की जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद घर आकर उन्होंने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन प्यारे के उपचार के लिए कई जगह ले गए लेकिन उसे बचा नहीं पाये। रविवार को परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें