फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शार्टसर्किट से दुकान जली, दुकानदार झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा त्रिमुहानी पर एक पान की दुकान में रविवार की भोर में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दुकान संचालक झुलस गया। दमकलों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 13 के निवासी राहुल चौरसिया की त्रिमुहानी पर पान के सामान की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चलाया गया। रविवार की भोर में लगभग चार बजे वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के ऊपरी मंजिल से आग की लपटे उठती दिखीं। दुकान का शटर पिघल कर टूट गया था। राहुल दुकान में रखे सामान का बचाने के लिए दुकान में अंदर घुस गया और ऊपरी मंजिल की ओर जाने लगा। इस बीच आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। आग के कारण दुकान के दूसरे मंजिल पर रखे लाखों रुपये के सामान नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें