फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के अलग अलग समय पर पीडीडीयू गया रेल रूट पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकाें की मौत हो गई। पहली घटना बिछिया गांव के पास हुई। यहां रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। दूसरी घटना सदर कोतवाली के छितो गांव के समीप के समीप हुई। जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

युवक की पहचान सैयदराजा थाना के सुनडेहरा गांव निवासी रामदुलारे चौहान के बेटे रमेश उर्फ कल्लू (19) के रूप में हुई। रमेश बृहस्पतिवार को सैयदराजा बाजार से सामान खरीदने के लिए निकला था। दूसरी घटना छितो गांव के समीप हुई। यहां घर से टहलने के लिए निकले युवक का शव मिला। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
सैयदराजा थाना के सुनडेहरा गांव निवासी रमेश उर्फ कल्लू (19) पुत्र रामदुलारे चौहान बृहस्पतिवार को सैयदराजा बाजार से कुछ सामान खरीदने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रमेश की तलाश शुरू की। इस बीच शुक्रवार की सुबह उसका शव सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। रमेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का आरोप है कि रमेश की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। घटना के संबंध में सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि बिछिया रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सदर कोतवाली के छितो गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मुस्तफापुर गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र हेमंत यादव (18) के रूप में हुई। मुस्तफापुर गांव निवासी हेमंत यादव बृहस्पतिवार की रात घर से टहलने के लिए निकला था। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। दूसरी तरफ छितो गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना पर शक वश जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो युवक की पहचान की। इसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, राम सिंह चौहान, दिलीप पासवान,ओम प्रकाश मौर्य,रियाज अहमद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समय रेलवे ट्रैक पर रमेश का शव शुक्रवार के सुबह मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुनडेहरा निवासी राम दुलारे चौहान दो लड़के थे।इसमें एक छोटा दिव्यांग है। बड़े पुत्र रमेश उर्फ कल्लू का शव शुक्रवार की सुबह बिछिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पाया गया। इस घटना से पिता के सहारे की लाठी टूट गई। मां पुष्पा देवी और दिव्यांग छोटा भाई आशुतोष का अब कोई सहारा नहीं रह गया। जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों का कहना रहा कि रमेश ही परिवार का सहारा था। माता पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। इसकी जांच हो ताकि हम सभी को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें